फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। बहरामगंज मोहल्ले में मंगलवार को देर रात युवक का फंदे से लटकता शव मिला। बुधवार को सुबह कमरे में गए पिता ने फंदे से लटका देख रोते हुए शोर मचाया और फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नंदलाल उर्फ मोती (20) पुत्र लक्ष्मन मंगलवार की रात लगभग दो बजे मजदूरी करके घर लौटे। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। सुबह लगभग पांच बजे पिता उठे और उसके कमरे की ओर गए तो नंदलाल गर्डर में पंखा टांगने के लिए लगे हुक में गमछे के फंदे के सहारे लटका हुआ था। जिसे देख पिता रोने लगे। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया। पिता ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। युवक चार भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। तीनों भाई बाहर काम करते हैं। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें