फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे फुट ओवरब्रिज का काम दो महीने से रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का कार्य रुक गया है। मार्च 2025 में इसको पूरा करने का दावा किया गया था पर पिछले दो माह से कार्य रुका हुआ है। यार्ड में सात नंबर लाइन को हटाने के बाद ही फुट ओवरब्रिज का कार्य आगे बढ़ेगा। सात नंबर लाइन को हटाने का आदेश नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर पुराना फुट ओवर ब्रिज तोड़ दिया गया। एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म तक जाने के लिए दो फुट ओवरब्रिज है, पर वे काफी दूर हैं। इस कारण समस्या होती है। इस समय रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत कार्य चल रहा है। 12 मीटर चौड़े और 114 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज का निर्माण 2024 में शुरू हुआ। यह रेलवे स्टेशन के बीच सेे होकर गुजरेगा। 14 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज का निर्माण होना है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक, दो और यार्ड में गड्ढा आदि खोदकर बेस तैयार किया गया। प्लेटफाॅर्म एक पर लोहे के पिलर भी खड़े हो गए पर अब कार्य रुक गया है। इस फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा के साथ खान-पान की दुकानें भी रहेंगी। ट्रेनें लेट होने पर यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। एफओबी पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। एफओबी को तीनों प्लेटफाॅर्म पर सीढि़यों से जोड़ा जाएगा। एफओबी के दोनों तरफ दो लिफ्ट का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। मार्च 2025 तक कार्य को पूरा करना था। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि यार्ड में सात नंबर रेलवे लाइन को हटाने के बाद फुट ओवरब्रिज का कार्य होना है। रेलवे लाइन को हटाने के लिए मुख्यालय से आदेश नहीं मिला है। इसलिए कार्य रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें