फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क मरम्मत से पहले शुरू हुआ कनेक्शन देने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए पहले पाइप लाइन से घरों के कनेक्शन जोड़े जाएंगे। उसके बाद सड़क बनवाई जाएगी। नगर के चौबे घाट श्मशान घाट मार्ग पर अभी तक 10 कनेक्शन किए जा चुके हैं। इसी प्रकार लोहंदी में भी कनेक्शन का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए सर्वे हो चुका है। कनेक्शन हो जाने के बाद सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई इन दिनों नगर में अमृत योजना के तहत सीवर और जलापूर्ति की पाइप लाइन का काम करा रही है। पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन इसके पूरे नगर की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इसी प्रकार महंत शिवाला से शास्त्री सेतु की तरफ जाने वाले मार्ग के दाहिने ओर से एक संपर्क मार्ग बना है, जो सीधे चौबे घाट स्थित श्मशान घाट तक जाता है। इस मार्ग के आसपास भी काफी संख्या में नागरिक रहते हैं। उनको भी सीवर व जलापूर्ति की पाइप लाइन का कनेक्शन देने के लिए सड़क खोद दी गई थी। इस मार्ग पर लगभग 50 घर हैं। सड़क की खोदाई के चलते आवागमन प्रभावित है। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क बन जाने से उनको भी सुविधा होगी। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि अगर अभी सड़क बनवा दी जाएगी तो कनेक्शन के लिए फिर सड़क खोदनी पड़ेगी। इसलिए कनेक्शन का काम पहले कराया जा रहा है। उसके बाद सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें