फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश से मौसम सुहाना, फिर भी तापमान एक डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
सोमवार को दिनभर हुई बारिश, धान के खेतों में लगा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोमवार की भोर से लगातार हो रही बारिश से दिनभर मौसम सुहाना रहा। उमस से भी लोगों को राहत मिली है। वहीं, बारिश होने के बावजूद बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। उधर, धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता दूर हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से शहर से गांव तक की सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। तेज गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें