फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धूप निकलने से पांच दिन बाद मौसम खुला

विज्ञापन
मौसम खुलने से मुकेरी बाजार में ग्राहकों की भीड़-भाड़। - संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर पांचवें दिन रविवार को कमजोर पड़ गया। सुबह बादलों की आवाजाही और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के बाद दोपहर में धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम खुलते ही शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक लौट आई और फुटपाथों पर भी दुकानें सज गईं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री था। सिविल लाइंस, वासलीगंज, मुकेरी बाजार, घंटाघर, तेलियागंज, बसनई बाजार, धुंधीकटरा और त्रिमोहानी में दिनभर चहल-पहल रही।
उधर, धूप निकलते ही किसानों ने भी खेतों का रुख कर लिया। बारिश थमने का इंतजार कर रहे किसान फसलों में यूरिया और कीटनाशक का छिड़काव करने में जुट गए। बीएचयू के ग्रामीण मौसम सेवा-भू भौतिकी विभाग के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान का असर अब समाप्त हो गया है। आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें