मड़िहान। देवरी कला गांव स्थित निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की धीमी प्रगति पर कुलपति शोभा गौड़ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चहारदीवारी व आवास निर्माण का काम गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया।
कुलपति शोभा गौड़ टीम के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर में परिसर में पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक को निर्माण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कुलपति को जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय के चहारदीवारी के निर्माण का काम चल रहा है। दो किमी लंबी चहारदीवारी बनाई जानी है। अभी तीन सौ मीटर काम और होना है। टाइप फाइव ए तथा टाइप फाइव टू के अलावा टाइप फोर के निर्माण के बारे में बताया गया कि काम प्रगति पर है। उन्होंने दीवार के लिए नींव की गहरी खोदाई के साथ तराई करने की हिदायत दी।