फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलिया में दो घंटे में समाप्त हो गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 13 स्थानों पर बने 107 बूथों पर शुक्रवार को सात हजार 262 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के साथ 45 प्लस वालों को भी प्रथम और दूसरे डोज का टीका लगाया गया। 18 प्लस में चील्ह पीएचसी पर 454, गुरसंडी पीचसी में 449, विजयपुर में 638, पड़री में 500, कछवां में 460, सीखड़ में 314, जमालपुर में 265, चुनार में 00, लालगंज में 326, हलिया में 497, पटेहरा में 380, राजगढ़ में 526, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में 256 को टीका लगाया गया। 18 प्लस में कुल पांच हजार 67 को टीका लगाया गया। इसके अलावा 45 प्लस में प्रथम डोज एक हजार 104 और दूसरा डोज 40 लोगों को लगाया गया।
विज्ञापन

जिगना, विकास खंड छानबे में शुक्रवार को चार केंद्रों कुल 771 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में 229, कोलाही में 186, बिरौरा में 117, गौरा 239 लोगों को टीका लगा। इस अवसर पर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, प्रेमशंकर तिवारी, ग्राम प्रधान बेचन सिंह, सरिता यादव, विनोद कुमार यादव, श्रीनाथ बिंद आदि रहे।
हलिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय से पचास वायल पांच सौ डोज कोविड वैक्सीन आई थी, जो दो घंटे में ही समाप्त हो गई। कोविड वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त होने के बाद कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय से शुक्रवार को पांच सौ डोज वैक्सीन आई थी। जो दो घंटे में ही समाप्त हो गई। जिला मुख्यालय से वैक्सीन आने पर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें