फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर मोटर मंडी नरायनपुर में शुक्रवार की शाम पांच बजे हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गयी। घटना स्थल से कुछ दूर जाकर चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

चुनार के चौकिया गांव निवासी 32 वर्षीय चंद्ररेखा साहनी पत्नी जयहिंद साहनी वाराणसी शिवपुर स्थित अवधांचल म्युचुवल बेनफिट निधि मे कार्य करती थी। अपने स्कुटी पर सवार होकर घर जा रही थी। मोटर मंडी नरायनपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार गिट्टी लदी हाइवा डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हेलमेट लगा होने के बाद भी सिर कुचल गया। चालक कुछ दूर जाने के बाद हाइवा छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची नरायनपुर पुलिस शव व हाइवा को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस चौकी नरायनपुर में पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार स्थित मर्चरी हाउस को भेज दिया। मृतका का मायका सहाबगंज चंदौली है। मृतका को एक पुत्र व एक पुत्री है। पति जयहिंद साहनी खेती का कार्य करते है। परिजन रो-रो कर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें