फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक का ब्रेक फेल, आगे जा रहे ट्रक से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ पर सोमवार की भोर अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर एक ट्रक आगे जा रहे दूसरे ट्रक में टकरा गया। हादसे में ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रक का चालक नीचे कूद गया। प्रयागराज जिले के थाना नवाबगंज के निगदिलपुर निवासी चालक अनिल कुमार ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली से ट्रक पर स्पंज आयरन लादकर कासगंज जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की भोर ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होते ही अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से नीचे कूद गया। उस समय खलासी नीरज कुमार (20) निवासी निगदिलपुर जिला प्रयागराज ट्रक में सो रहा था। ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया। खलासी नीरज गंभीर रूप से घायल गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल खलासी को मंडलीय अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें