फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभद्रता करने वाले वनकर्मियाें पर दर्ज हो प्राथमिकी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने व मारने पीटने वाले वन विभाग हलिया रेंज के वनकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सपा की मांग है कि दो नामजद सहित 15 महिलाओं पर से दर्ज प्राथमिकी को हटाया जाए। साथ ही वनजीव प्रतिपालक को हटाया जाए। शीतलहर को देखते हुए जनपद में अलाव की व्यवस्था व कंबल का वितरण कराया जाए। छह सूत्रीय मांग पत्र मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हलिया विकास खंड क्षेत्र के वन्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि मगरदा जंगल में 25 दिसंबर को सूखी लकड़ी बिनने गई महिलाओं की पिटाई करना अत्यन्त ही निन्दनीय है।
कहा कि हलिया विकास खंड के हलिया पहाड़ी कोल बस्ती की महिलायें मगरदा जंगल में सूखी लकड़ी बिनने गई थी। वन विभाग के फारेस्ट गार्ड, वाचर कमला द्वारा महिलाओं को मारा पीटा गया। वनकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस मौके पर अशोक यादव, कीर्ति कोल, लल्लू शुक्ला, सुरेन्द्र पटेल, आदर्श यादव, रविन्द्र बहादुर आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें