अहरौरा। वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर लतीफपुर के पास रविवार की सुबह सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक के चालक ने झपकी लगने पर सड़क के किनारे खड़ ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायल ट्रक चालक को सीएचसी पहुंचाया।
जहां उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि राजस्थान निवासी फतेह बहादुर (30) ट्रक लेकर सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहा था जैसे ही लतीफपुर के पास पहुंचा कि तभी चालक को झपकी आ गई जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। संवाद