फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर गिरा पेड़ दो घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आंधी-तुफान के चलते कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां के पास पेड़ टूट कर गिर जाने से दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इसके चलते घंटो कई ट्रेने लूप लाइन में खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रहा की ओएचई तार नहीं टूटा नहीं तो परेशाली बढ़ जाती। पेड़ गिरने की सूचना पर रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काट कर ट्रैक से पेड़ को हटाया। तब जाकर आवागमन शुरु हो सका। आंधी-तुफान के साथ बारिश के चलते स्टेशन के प्लेटफार्म पर चारो ओर पानी लग गया था।
विज्ञापन

शाम को आंधी-तुफान के साथ मुसलाधार बारिश होने लगी। तुफान के चलते नगर के कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर। एक पेड़ नटवा सेमफोर्ड स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पर गिर गया। मेन लाइन पर पेड़ गिरने से रेलवे यातायात बाधित हो गया। इससे प्रयागराज जा रही मेमो पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर तीन पर खंड़ी रही। उसके पीछे ब्रह्रमपुत्र और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस खड़ी रही। पेड़ गिरने की सूचना पर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार कर्मचरियों को लेकर पहुंचे। वहां पर ट्रैक पर गिरे पेड़ को काट कर हटाया गया। पेड़ की डालियां ओएचई तार पर पड़ी थी। उन्हें भी हटाया गया। गनीतम रही की ओएचई तार नहीं टूटा नहीं तो परेशानी बढ़ जाती। पेड़ गिरने से शाम पांच बजकर 35 मिनट पर रेल यातायात बाधित हो गया था। पेड़ काटकर हटाने के बाद डाउन लाइन पर छह बजकर 25 मिनट पर मालगाड़ी रवाना हुई। इसके बाद अप लाइन पर सात बजकर 16 मिनट पर पैसेंजर रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ था। पेड़ को हटाकर पहले डाउन और फिर अप लाइन से गाड़ियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें