मिर्जापुर। विक्रमशिला एक्सप्रेस में सफर कर रहे मासूम की तबीयत बिगड़ने के चलते बुधवार की देर रात मौत हो गई। गाजियाबाद के लोनी थाना इंदिरापुरी नाला रोड निवासी कैलाश की पुत्री मनीषा अपने चार माह के पुत्र के साथ गाजियाबाद से भागलपुर जा रही थी। रास्ते में बुखार से पीड़ित उसके पुत्र की तबीयत बिगड़ गई है। टीईटी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से मिर्जापुर आरपीएफ को सूचना दी गई। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि विक्रमशिला एक्सप्रेस के मिर्जापुर स्टेशन पर रुकने पर बच्चे को रेलवे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जांच कर डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पंचायतनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।