फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पर्यटन सचिव ने लोहंदी महावीर मंदिर में किए दर्शन

विज्ञापन
लोहंदी महावीर मंदिर में मौजूद पर्यटन सचिव वेदपति मिश्रा व अन्य।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोहंदी स्थित महावीर मंदिर में शनिवार की शाम यूपी सरकार के पर्यटन सचिव वेदपति मिश्रा व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार पहुंचे। मंदिर के पुजारी एवं संरक्षक पंडित संतोष कुमार उपाध्याय ने दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत दर्शन-पूजन किया। पूजा-अर्चना के उपरांत पंडित संतोष कुमार उपाध्याय से भी विकास पर चर्चा हुई। पर्यटन सचिव वेदपति मिश्रा ने मंदिर के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए शीघ्र ही योजनाएं शुरू कराने का आश्वासन दिया। मंदिर परिसर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की बात कही। इस मौके पर विनय सिंह, विपिन मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, उमेश वर्मा, बच्चा बिंद सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें