मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम को शौच के लिए गई 12 वर्षीय बालिका के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले उसके चचेरे भाई समेत तीन आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पकड़ा।
सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बच्ची से रविवार की देर शाम उसके 16 वर्षीय चचेरा भाई और परिवार के दो अन्य किशोरों ने दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया।
दुष्कर्म करने के बाद तीनों भाग गए। बालिका ने घर आकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सामुहिक दुष्कर्म मामले में एसएसपी सोमेन बर्मा ने मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि तीनों नाबालिग आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी व एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। तीनों आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।