फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जून में तीसरी बार 43 डिग्री पहुंचा पारा, धूप से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप, उमस भरी गर्मी से आम जनमानस बेहाल, पंखे और कूलर के आगे भी नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

फोटो-11


संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। सोमवार को जून माह में पारा तीसरी बार 43 के पार रहा। दोपहर में चिलचिलाती धूप और उमस ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, तिराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लोग घरों में कैद रहने को विवश हो गए। सुबह आठ बजे ही सूर्य की तपिश ने तेज गर्मी का एहसास दिला दिलाया। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जून माह के तापमान पर नजर डालें तो एक जून को अधिकतम तापमान 41 न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह दो जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, तीन जून को अधिकतम 36, न्यूनतम 25, चार जून को अधिकतम 36 व न्यूनतम 25, पांच जून को अधिकतम 37, न्यूनतम 27, छह जून को अधिकतम 40, न्यूनतम 26, सात जून को अधिकतम 41, न्यूनतम 28, आठ जून को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया था। दो दिनों से अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच जाने से सोमवार को स्टेशन रोड, शुक्लहा चौराहा तिराहा, भरुहना चौराहा और सिविल लाइन के साथ ही वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमुहानी, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, लालडिग्गी आदि प्रमुख चौराहों व बाजारों में आम दिनों के मुकाबले न के बराबर लोग रहे। उमस भरी गर्मी और धूप की मार ने दुकानदारों की बिक्री पर भी असर डाला। संपूर्ण समाधान के बावजूद कचहरी व तहसीलों में गर्मी से आमजनों की मौजूदगी काफी कम रही। दोपहर के वक्त मुख्य मार्गों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों के भीतर ही रहना ज्यादा मुनासिब समझ रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में दो डिग्री न्यूनतम बढ़ने से उमस बढ़ गई। ऐसे में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान रहे। लोगों का पसीना भी नहीं सूख रहा था कि अघोषित बिजली कटौती के चलते आफिस कार्यालय सहित घर, मकान व दुकान में लगे कूलर व पंखे मात्र शो पीस रहे। उमस भरी गर्मी से ग्रामीण अंचलों में आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल रहे।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000000
इनसेट
जून में पिछले आठ दिनों में कुछ इस प्रकार रहा तापमान

दिनांक अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस
एक जून- 41 30

दो जून- 43 27

तीन जून- 36 25

चार जून- 36 25

पांच जून- 37 27

छह जून- 40 26

सात जून- 41 28

आठ जून- 43 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें