लालगंज। हाईकोर्ट के आदेशानुसार शनिवार को विकास खंड के नरैनाकला स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जब तहसीलदार की टीम पहुंची तो महिलाएं सामने आ गईं। जिससे अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। हालांकि बाद में शाम को प्रशासन ने पुलिस बल बढ़ाकर अतिक्रमण को हटा दिया।
नरैना कला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरजा शंकर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करके विद्यालय की जमीन खाली कराने की मांग किया था। उनके द्वारा दायर जनहित याचिका के आधार पर हाईकोर्ट ने आदेशित किया था कि सार्वजनिक स्थल पर हुए अतिक्रमण को खाली करा करके सूचना दिया जाए। इसके बाद थाना दिवस के दिन तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने टीम गठित की जो नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में विद्यालय की जमीन पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने गई थी। टीम के साथ में लेखपाल रमेश कुमार व पुलिस बल मौके पर मौजूद रही। लेकिन प्रशासन की टीम के पहुंचते ही उनके सामने महिलाएं आ गई। मौके पर स्थितिबदलने के कारण शनिवार को विद्यालय की जमीन का अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।शाम को अतिक्रमण हटा दिया गया।