फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टीम ने 300 किलो छेना नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आम जनता को सुरक्षित दूध व दूध से बने खाद्य और पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सदर तहसील के कछवा के भैंसा गांव की पाल बस्ती में छापा मारकर कई जगह से 300 किलोग्राम छेना नष्ट कराया।
विज्ञापन

सबसे पहले टीम ओमप्रकाश के यहां गई। यहां गंदगी के बीच छेना बन रहा था। वहां पर नमूना लेते हुए 75 किलो छेना नष्ट कराया गया। भैंसा गांव के ही कमलेश कुमार के यहां भी जांच पड़ताल की गई। यहां मिल्क पाउडर से छेना बनने के साक्ष्य प्राप्त हुए। यहां से भी नमूना लिया गया तथा 30 किलो छेना नष्ट कराया गया। इसी गांव के छन्नू पाल व सभाजीत पाल के यहां से भी नमूना लिया गया। अस्वास्थ्यकर स्थिति में संग्रहित छेने के दो नमूने लेते हुए 120 किलो छेना नष्ट कराया गया।वहां से टीम जगन्नाथ पाल के यहां पहुंची। वहां जांच पड़ताल की गई और नमूना लिया गया। मिल्क पाउडर से बनाने के साक्ष्य पर 25 किलो छेना नष्ट कराया गया। सोहन पाल के यहां से नमूना लेते हुए 50 किलो छेना नष्ट कराया गया। इस प्रकार कुल कुल छह नमूने भरे गए तथा 300 किलो छेना नष्ट कराया गया। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डाॅ. मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा, विवेक मौर्य, रवि शेखर, संदीप श्रीवास्तव तथा कछवां चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें