नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा सिंह गुरुसिंह सभा से गुरुवार को श्री गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चल रहे पंचप्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में गुरुनानक इंटर कालेज एवं गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं कीर्तन एवं पीटी करते हुए चल रहे थे। श्री गुरुग्रंथ साहिब की भव्य झांकी के पीछे सिख समाज की महिलाएं कीर्तन करते चल रही थीं। भव्य शोभायात्रा नगर के र
तनगंज से निकल कर तेलियागंज, डंकीनगंज, पेहटी का चौराहा, घंटाघर, कोतवाली रोड, बसनही बाजार, धुंधी कटरा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, कटरा कोतवाली रोड होते हुए पुन: गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा पहुंच कर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के दौरान खालसा वीर दल गतका पार्टी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। शोभायात्रा का संचालन अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना एवं सचिव सुरजीत सिंह मोंगा कर रहे थे। इसके पूर्व गुरुद्वारे में हजूरी रागी जत्था परमजीत सिंह ने अपने साथियाें के साथ शबद-कीर्तन किया।
इस अवसर पर आयोजित अटूट लंगर में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोगाें ने लंगर ग्रहण किया। सचिव ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव 28 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
भव्य शोभायात्रा में अमरीक सिंह, करमजीत सिंह, जसवीर सिंह माेंगा, अवनीत सिंह, बलबीर सिंह, राज सिंह, इंदरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, धरमपाल सिंह, चंद्रमोहन वासन, दलीप सिंह, महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, रघुबीर सिंह, जितेंद्र सिंह सोखी, हरदयाल सिंह, हरबंश सिंह, जसप्रीत सिंह, सुरजीत कौर, राजेंद्र कौर, जसवंत कौर सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के नर-नारी व बच्चे शामिल हुए।