क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च में बोन फायर का आयोजन किया गया। वहीं भुजवा की चौकी स्थित यीशु दरबार से सद्भावना जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर चर्च की फूल-पत्तियों, गुब्बाराें व रंग-बिरंगे झालराें से सजावट की की गई थी। नगर के मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च परिसर में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर बोन फायर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मसीही समुदाय के लोगाें ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन से जुड़े गाने को गाकर उन्हें याद किया। शाम छह से आठ बजे तक आयोजित बोन फायर कार्यक्रम के दौरान लोगाें ने आया मसीह चरनी में तू, आया है
यीशु आया है..तथा पास आओ विश्वासियों आकर यीशु का दर्शन करो..सुनाकर प्रभु यीशु मसीह को याद किया। इमानुएल चर्च के पादरी ने बताया कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चरवाहे आग तापते हुए अपने भेड़ों की रखवाली कर रहे थे,
उसी समय दूतों का एक दल उनको दिखाई दिया, और उनसे कहा कि आज दाउद के नगर बैतलेहम में यीशु राजा का जन्म हुआ है, जाकर तुम लोग उनका दर्शन करो।
पादरी ने बताया कि इसी के उपलक्ष्य में चर्च परिसर में बोन फायर मनाया जाता है। चर्च परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काल्विन, संतोष लाल, एलिस, प्रभा लाल, मौली डेविड, फार्मर सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय
के लोग मौजूद रहे। उधर क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर नगर के पीलीकोठी स्थित चर्च की रंग-बिरंगे झालराें से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।