फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कल से स्वच्छता ही सेवा अभियान, मिर्जापुर स्टेशन समेत प्रमुख स्थलों पर होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मिर्जापुर। स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए उत्तर मध्य रेलवे कल से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाएगा। स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर होने वाले अभियान में मिर्जापुर समेत प्रयागराज मंडल के स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कॉलोनियों और अन्य परिसरों में विशेष स्वच्छता गतिविधियां होंगी। अभियान में सफाई के साथ यात्रियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि स्टेशनों और प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, पेयजल स्थल, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेन के कोच, शौचालय, ट्रैक और यार्ड सहित अधिक आवाजाही वाले स्थानों की विशेष सफाई की जाएगी। लंबे समय से गंदगी वाले स्थानों को स्वच्छता लक्ष्य इकाई और कचरा संवेदनशील स्थल के रूप में चिह्नित कर उनकी सफाई के साथ सुंदरीकरण भी किया जाएगा। रेलवे स्कूलों के विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ते हुए स्वच्छता ज्ञान यात्रा, जल संरक्षण, कचरा पृथक्करण और ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। नुक्कड़ नाटक और कला प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी युवाओं की भागीदारी कराई जाएगी। सफाईमित्रों और स्वच्छताकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, सुरक्षा उपकरण और पीपीई किट का वितरण तथा सम्मान कार्यक्रम होंगे। स्टेशनों पर मेरी सीट, मेरा डिब्बा का संदेश देकर यात्रियों से सफाई बनाए रखने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

कब क्या
27 को विश्व पर्यटन दिवस पर स्वच्छ पर्यटक एवं विरासत रेलवे स्थल अभियान,
28 और 29 सितंबर को कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग
30 सितंबर को सफाईमित्र सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें