फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेरठ को हराकर फाइनल में पहुंची सब जूनियर बालिका टीम

विज्ञापन
प्रदेशीय खो खो के फाइनल में पहुंचने वाली मिर्जापुर मंडल की सब जूनियर वालिका टीम।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अदलहाट। मिर्जापुर मंडल की सब जूनियर (बालिका वर्ग) खो-खो की खिलाड़ियों ने शुक्रवार को कमाल कर दिखाया। अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 6 से 8 नवंबर के बीच चल रहे 69 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स अंडर-14 (बालिका) खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में मेरठ मंडल को 5-4 के अंतर से पराजित कर पहली बार फाइनल में पहुंच कर अपनी कामयाबी की एक नई इबादत लिख दिया। फाइनल मुकाबला शनिवार को गोरखपुर मंडल के साथ खेल जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि सब जूनियर (बालिका वर्ग) की टीम पहली बार फाइनल में पहुंचकर मिर्जापुर मंडल के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ग्रामीण अंचल की बालिकाओं ने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का ध्यान आकर्षित किया है। अपने क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में बस्ती को 4-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची थी। पहले दिन अपने लीग मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ और वाराणसी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। टीम की इस कामयाबी में मिर्जापुर के आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर की प्रतिमा, मां गंगा जूनियर हाईस्कूल तिलठी की पिंकी यादव, कंपोजिट विद्यालय श्रुतिहार (अदलहाट) की गुड़िया और वर्षा यादव। भदोही के कंपोजिट विद्यालय कुकरौठी की नीतू यादव, शिवानी। कंपोजिट विद्यालय कंतापुर की परी, सेवापुर कुकरौठी की परी यादव, कोमल कुमारी पटेल, आयुषी मौर्या, जागृति, ज्योति यादव, लाजो यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर अमित कुमार व कोच प्रभाकर सिंह के निर्देशन में टीम फाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें