प्रतियोगिता से विद्यार्थी के व्यक्तित्व का विकास होता है। स्पर्धा में सम्मिलित होने से ही प्रतियोगिता की भावना प्रबल होती है।
यह बातें पूर्व शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा केबी कालेज के बीएड विभाग में आयोजित छात्र सम्मान समारोह में कहा।
उन्होंने कहा कि जो छात्र उच्च स्थान प्राप्त किये हैं, बधाई के पात्र हैं। काशी प्रांत के प्रांत मंत्री देवेंद्र ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष भर राष्ट्रहित में महाविद्यालय में कार्य करते रहते हैं।
विद्यार्थी परिषद इसके साथ ही रचनात्मक कार्य भी करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुनीता त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक अरविंद ने किया। कार्यक्रम में धीरेंद्र पटेल, शिवम अग्रहरि, मोहित गुप्ता, विनीत शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, विकास जायसवाल, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।