छात्रसंघ लोकतंत्र की नर्सरी है। युवाओं को लोकतंत्र की नर्सरी को मजबूत करना होगा। छात्रसंघ की बहाली के लिए समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही संघर्ष किया है।
यह बातें भरुहना स्थित जीडी बिनानी कालेज में रविवार को छात्रसंघ उद्घाटन और वार्षिकोत्सव समारोह में बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा छात्रों और जनता से किए वादे को पूरा कर रही है। नौजवानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा।
सपा सरकार की योजनाो पर प्रकाश्ा डाला। पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि राज्यमंत्री द्वारा विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अथक परिश्रम किया गया है, जिसके चलते विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी मिली है।
इससे पहले छात्र संघ उद्घाटन और वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा रिमझिम सिंह ने भी एकल स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
जीडी बिनानी छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक केशरवानी, उपाध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री अभिषेक पांडेय, पुस्तकालय मंत्री संजय गुप्ता, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि सतीश अग्रहरि और कला संकाय प्रतिनिधि धनराज भारती ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
डा. राज मोहन शर्मा ने राज्यमंत्री के जीवन कृत्यों पर प्रकाश डाला। राज्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट शुभम तिवारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश टीम से खेलने, रोवर्स रेंजर्स विजय प्रकाश गुप्ता और महाविद्यालय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वीरेंद्र यादव और प्रतिमाको भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
संचालन डा. ध्रुवजी पंाडेय और अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने किया।