फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं

विज्ञापन
सांसद जनसंपर्क कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सोशल मीडि
विज्ञापन
मिर्जापुर। भरुहना स्थित सरदार पटेल चौराहे पर स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में रविवार को जनसुनवाई हुई।
विज्ञापन

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने समस्याएं उनके समक्ष रखीं। कैबिनेट मंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेंशन से जुड़े प्रकरणों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
विज्ञापन

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें