सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी के इलाज करते हुए डॉक्टर फोट
- फोटो : credit
विंध्याचल। करंट की चपेट में आने से संविदा बिजलीकर्मी राजू यादव (35) झुलस गया है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार दोपहर में विंध्यधाम फीडर में लो वोल्टेज की शिकायत मिली। बिजली निगम की टीम निहुत महावीर पहुंची। लाइनमैन ने शटडाउन के लिए पावर हाउस फोन किया। सूचना दी कि विंध्य धाम फीडर पर शटडाउन की आवश्यकता है। पावर हाउस पर तैनात एसएसओ ने धाम की जगह विंध्याचल फीडर का शट डाउन दे दिया। बिजली कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर पर फ्यूज बांधने के लिए चढ़ा तो करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिर गया।
राजू दुहवा गांव निवासी है। वह विंध्याचल पावर हाउस में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात है। अवर अभियंता विनय वैश्य ने बताया कि संविदा कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया है। पावर हाउस पर तैनात एसएसओ धाम फीडर की जगह विंध्याचल फीडर का शट डाउन दे दिया। इससे यह घटना हो गई है।