फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर में अलाव ही बना लोगों का एकमात्र सहारा

Sat, 23 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत कई दिनों से पड़ रही शीतलहर कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
विज्ञापन


ठिठुरन बढ़ने से जहां एक ओर लोग जगह-जगह जले अलाव तापते नजर आए, वहीं शुक्रवार को सूर्यदेव ने दर्शन तो दिया, लेकिन गलन व ठंड बरकरार रही। सर्द हवाओं के झोंकों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही, वहीं नगरीय इलाके सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

जिला एवं नगर पालिका प्रशासन की तरफ से जिले में में अलाव जलवाने की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। जगह-जगह लोग प्राइवेट स्तर पर व्यवस्था कर अलाव जलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव जलाने के लिए जलवानी लकड़ी की दूकानों पर भी ग्राहक डटे रहे, वहीं जरूरी कार्यवश घरों से बाहर निकलने वाले लोग पूरे शरीर को गर्म परिधानों से ढंक कर ही बाहर निकले।

नगर के प्रमुख चौराहों व बाजारों सहित जिला चिकित्सालय परिसर में जगह-जगह लोग समूह में बैठकर अलाव तापते नजर आए।

 गलन और ठिठुरन से रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही, वहीं स्कूल बंद होने से बच्चों को काफी राहत मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें