बलिया। रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर तीन निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी व समधी के खिलाफ एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी रिश्ते में समधी लगने वाले एक व्यक्ति के साथ रहती है। धोखे से उसने खाते से लाखों रुपये भी निकाल लिए हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने बैंक खाते से नौ लाख नब्बे हजार रुपये निकाल लिए हैं। साथ ही मेरे साथ न रहकर किसी और के साथ गलत तरीके से रह रही है। वह रिश्ते में समधी लगता है। पीड़ित ने पत्नी पर पेंशन रुकवाने व मकान पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में उसने कई बार डीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से उचित कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।