फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता का किया घेराव

Wed, 20 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने मंगलवार को फतहां स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

 कांग्रेसजनों ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता द्वितीय का घेराव किया। कांग्रेसजनों ने जिले मे अघोषित बिजली कटौती सहित बिजली विभाग की समस्याओं के निराकरण की मांग की।

शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि जिले में हो रही रात्रिकालीन और अद्योषित बिजली कटौती तत्काल बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन बिजली कटौती के कारण जिले में हो रही आपराधिक घटनाआें पर अंकुश लगाने में प्रशासनिक तंत्र फेल हो रहा है। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


 उन्होंने असहाय, गरीब और छोटे मझोले दुकानदारों का विद्युत भार एक किलोवाट करने की मांग की।  राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि रोस्टर प्रणाली से विद्युत आपूर्ति की जाए और रोस्टर अवधि को सार्वजनिक किया जाना चाहिएं।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव इमरान खान ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को चौबीस घंटे बिजली देने की बात कह रही है पर धरातल पर लोगों को चंद घंटे ही बिजली मिल रही है। जिले में कम विद्युत उपयोग करने वाले 60 प्रतिशत लोग हैं पर उनसे दो किलो वाट के भार पर पैसा वसूला जा रहा है। उसे तत्काल बंद किया जाए।

नफीशुल रिजवी ने कहा कि नए मीटर लगाने के नाम पर मीटर विभाग और ठेकेदारों द्वारा की जा रही वसूली को बंद किया जाए। जितेंद्र चौबे ने कहा कि नगर के सभी उपकेेंद्रों पर समयानुसार अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। अधिशासी अभियंता द्वितीय ने कांग्रेसजनों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। लोगाें को जल्द ही रात्रिकालीन कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि नगर के कमजोर और गरीबों की जांच करा कर दो किलोवाट की जगह भार एक किलोवाट किया जाए।  इस दौरान राजन निषाद, अंकित अग्रहरि, अजय वर्मा, हाजी रोज, इश्तियाक अंसारी, आकाश, जुग्गी लाल, भरत लाल, कपूर चंद्र, मोती लाल, छविनाथ, लक्ष्मनदास, सीबू पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें