फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अधिकारियों का वेतन कटा

Wed, 20 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील दिवस पर मंगलवार को पेयजल संकट और हैंडपंपों के रिबोर का मुद्दा छाया रहा। लोगों ने तहसील दिवस पर पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अनिल कुमार और जिलाधिकारी राजेश  सिंह ने अधिकारियाें को समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रार्थनापत्रों का निस्तारण होने पर फरियादियों को मोबाइल से सूचना दें। तहसील दिवस पर अनुपस्थित रहने पर एसडीएम सदर ने 14 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति डीएम से की।
सदर तहसील में मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं को सुना गया।

कमिश्नर ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंपों को रिबोर कराया जाए। जिससे पेयजल किल्लत दूर हो सके। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में 50-50 हैंडपंपों के रिबोर के लक्ष्य प्राप्त हैं। तहसील दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करके प्राथमिकता के आधार पर रिबोर कराएं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने निस्तारित मामलों के फरियादियों से मोबाइल से बात की। उन्होंने मामलों के निस्तारण की जानकारी ली। सदर तहसील में 237 मामले आए जिनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।

 वहीं शेष के निस्तारण कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। एसडीएम सदर अशोक कनौजिया ने तहसील दिवस पर अनुपस्थित रहने वाले 14 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति जिलाधिकारी से की।

तहसील दिवस पर उप निदेशक सूचना विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी प्रवीण यादव, तहसीलदार वीके सिंह, खंड विकास अधिकारी कोन पीएन तिवारी, सिटी धर्मजीत सिंह, एआरओ मनीष कुमार, सीडीपीओ नगर दीपक चौबे आदि रहे।

उधर लालगंज तहसील के सभागार में जिलाधिकारी ने अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। यहां 174 प्रार्थना पत्र आए। जिनमें से मात्र आठ का ही निस्तारण हो सका। शेष को जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 तहसील दिवस पर एसडीएम दिवाकर सिंह, एसपी दिनेशचंद्र, विधायक भाईलाल कोल आदि  रहे।

चुनार संवाददाता के अनुसार तहसील में एसडीएम अवधेश मिश्रा की अध्यक्षता में लोगों की फरियाद सुनी गई। तहसील दिवस पर 137 मामले आए जिनमें से 23 मामलों का निस्तारण हुआ।

मड़िहान संवाददाता के अनुसार तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस पर 42 मामले आए जिनमें से पांच का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें