भरुहना स्थित जनसंपर्क कार्यालय से चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरुहना स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर सरकार द्वारा संचालित मोबाइल टेलीमेडिसिन वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने मेडिकेटेड मच्छरदानी तीन सौ बीपीएल कार्डधारकों को वितरित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने को कटिबद्ध है। मोबाइल टेली मेडिसिन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि टेली मेडिसिन बस एक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली है, जो सूचना संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग पर आधारित है तथा रोगी की चिकित्सा समस्या का उपचार के डाटा के परिसंचरण है। इसमें दूर स्थानों के चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जाती है। वीडियो कांफ्रेंसिंग तकनीक द्वारा रोगी तथा चिकित्सक दोनों एक दूसरे को देखने का साथ-साथ संवाद कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित टेली मेडिसिन बस मिर्जापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों की सेवा हेतु उपलब्ध है। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशाराम यादव ने हरिशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, प्रेमकुमार लुंडिया, पूर्व संासद रामशकल, रमाश्ंाकर सिंह पटेल, नितिन विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, बृजभूषण आदि रहे।