फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान थे सरदार वल्लभ भाई पटेल

Sat, 05 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
अहरौरा में लोगों को संबोधित करते भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य।
विज्ञापन
भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म से ही महान थे, अगर देश का प्रथम प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला होता तो आज हिंदुस्तान की तस्वीर ही कुछ अलग होती। कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। यह बातें शुक्रवार की अपरान्ह में क्षेत्र के भुड़कुड़ा स्थित जनता जनार्दन इंटर कालेज में आयोजित सरदार पटेल की 144 वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। 
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद  मौर्य ने कहा कि डा. अंबेडकर व कांशीराम के सिद्धांतों पर बसपा अब नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि बसपा छोड़ा तो इस्तीफा देने वालों का सिलसिला ही लग गया। सर्जिकल स्ट्राइक पर विरोधी दल के नेता सवाल खड़ा कर रहे हैं, लेकिन देश की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्हाेंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  सभा को अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, जगदीश सिंह पटेल, प्रमोद पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ने किया। विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से राज बहादुर सिंह, कल्याण यादव, रेखा कनौजिया, अंजना सिंह, संदीप सिंह, दीपक सिंह, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग  मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें