फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बना जिले का दूसरा आई स्पर्श गांव

Sun, 10 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
ग्रामीण। - फोटो : villege
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरायनपुर ब्लाक के रामपुर गांव को जिले का दूसरा आई स्पर्श गांव घोषित किया है। सीएम ने डीएम को गांव  का समग्र विकास करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन रामपुर में विकास का खाका खींचने में जुट गया है, ताकि कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जा सके। 
विज्ञापन



मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गांवों का समग्र विकास करवा रहे हैं। इसके लिए आई स्पर्श गांव का चयन किया जा रहा है। मिर्जापुर में छानबे के नगवासी के बाद नरायनपुर ब्लाक के रामपुर गांव को आई स्पर्श गांव घोषित किया गया है। प्रधान अर्चना देवी और ग्रामीणों ने इस पर खुशी जताई है।

प्रभारी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने विकास की कार्ययोजना बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने उपायुक्त स्वत: रोजगार प्रेम प्रकाश तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार तिवारी, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी और अन्य विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा ने बताया कि रामपुर गांव का चयन आई स्पर्श गांव के रूप में किया गया है। विकास की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है। 


बीडीओ नरायनपुर राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शासन से रामपुर के आई स्पर्श गांव में चयनित होने का पत्र मिला है। शासन की मंशानुरूप आई स्पर्श गांव में विकास की कवायद जल्द शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें