फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में मरी हुई बिल्ली फेंककर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। इंडियन बैंक के सत्यानगंज शाखा में काम नहीं होने से पालिका के सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार की दोपहर हंगामा किया। बैंक के अंदर मरी हुई बिल्ली फेंक कर नाराजगी जताई। बैंक के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर हटवाकर आवागमन शुरू कराया। साथ ही सफाईकर्मियों को समझाकर मरी बिल्ली को भी फेंकवाया।
विज्ञापन

भुगतान की रकम निकालने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह सफाई कर्मी बैंक पहुंचे। पता चला कि सर्वर नहीं चलने से काम प्रभावित है। बैंक में यह स्थिति काफी दिन से चल रही है। इससे परेशान और आक्रोशित सफाई कर्मी दोपहर में दो ट्रैक्टर पर सवार होकर सत्यानगंज स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर पहुंचे। सड़क को दोनों तरफ से ट्रैक्टर बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। आक्रोश जाहिर करने के लिए बैंक के अंदर मरी बिल्ली फेंक दी। बैंक कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को दी। इतना ही नहीं बैंक के बाहर निकल कर सफाई कर्मियों ने सड़क पर झाड़ू रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर शाम जोनल ऑफिस से उच्चाधिकारियों की टीम बैंक पहुंची तथा मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य से भी वार्ता की। बैंक शाखा के कर्मियों ने बताया कि सर्वर की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। बैंक के उच्चाधिकारियों तथा आईटी विभाग के संज्ञान में पूरा मामला है परंतु कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें