फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का छत गिरा, सो रहे माता-पिता व तीन बच्चों की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली के सामने छोटी गुदरी मोहल्ले में बुधवार की भोर एक मकान की छत गिर गई। जिसके मलबे में दबकर किराए पर रह रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान माता-पिता व तीन बच्चे सभी सो रहे थे। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से एक-एक कर पांचों शवों को बाहर निकाला। पांच लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सुबह रेस्क्यू अभियान के दौरान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी मौके पर पहुंचे। समय रहते एनडीआरएफ आई होती तो जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गुदरी मोहल्ले में आशुतोष रंजन पुत्र शिव प्रसाद गुप्त का वर्षों पुराना मकान है। मकान का निर्माण सुर्खी और चूने से हुआ है। मकान के आगे की ओर चार किराएदार और पीछे की ओर मकान मालिक का परिवार रहता है। किराएदार उमाशंकर बिंद और उनके भाई दयाशंकर बिंद एक साथ बने दो कमरे में किराए पर रहते हैं। इनके बड़े भाई शिवशंकर बगल के कमरे में रहते हैं। आगे के कमरे में दयाशंकर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहे थे। पीछे के कमरे में उमाशंकर अपनी पत्नी और दो पुत्र और एक पुत्री के साथ सो रहे थे। देर रात दो बजे उमाशंकर के कमरे की छत गिर गई। मलबे में उमाशंकर और उसके परिवार के पांच लोग दब गए। आगे के कमरे में सो रहे भाई का परिवार छत गिरने की आवाज और उठे धूल के गुब्बार से घबराकर उठा। दयाशंकर अपने परिवार के साथ बाहर निकले और पास-पड़ोसियों को बुलाकर भाई के परिवार को निकालने की कोशिश शुरू की। सूचना पर शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव टीम के साथ पहुंचे। एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी प्रभात राय फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सुबह छह बजे सबसे पहले 29 वर्षीय शुभम बिंद को निकाला गया। उसकी सांस चल रही थी, पर अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सात बजे के करीब 18 वर्षीय सौरभ और फिर 20 वर्षीय संध्या का शव निकाला गया। सवा आठ बजे 48 वर्षीय गुड़िया और पौने नौ बजे 50 वर्षीय उमाशंकर का शव बाहर निकाला गया। शव के बाहर आने पर चीख-पुकार मच गई। डीएम, नगरमजिस्ट्रेट विनय सिंह, तसीलदार मौके पर रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें