फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दस दिन में खजूरी से लालगंज बाजार तक सड़क होगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरी फ्लाईओवर ब्रिज से लालगंज बाजार तक करीब दो किलोमीटर लंबे दीप नगर मार्ग की बदहाल सड़क की मरम्मत 10 दिन में पूरी होगी। उप जिलाधिकारी अजीत कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित अवधि में सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरसात के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से वार्ता कर खजूरी फ्लाईओवर ब्रिज से लालगंज बाजार तक मार्ग की मरम्मत और टू-लेन व्यवस्था को लेकर कार्य तय किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मत का काम 10 दिन के भीतर पूरा होना चाहिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
यह मार्ग लालगंज बाजार के साथ डिग्री कॉलेज, विकासखंड कार्यालय और तहसील जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। लालगंज और दीप नगर के बीच दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एसडीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण मरम्मत कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग को समय सीमा के भीतर काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें