फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच करोड़ रुपये से होगी नाली खड़ंजा व सीसी रोड की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। 15वें वित्त के तहत नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की नाली, खड़ंजा व सीसी रोड की मरम्मत होगी। इसके लिए पांच करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत 2.2 किलोमीटर लंबी लगभग 50 नाली की मरम्मत कराई जाएगी। 1.9 किलोमीटर लंबी सीसी रोड बनवाई जाएगी। इसमें लगभग 12 सड़कें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त खड़ंजा या इंटरलॉकिंग लगवाने का भी प्रावधान किया गया है।
अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि इस पर शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। नगर पालिका की ओर से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के ईओ जी लाल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र का विकास और सुंदरीकरण किया जा रहा है। शीघ्र ही कई अन्य योजनाएं भी शुरू होंगी जिससे नगर का विकास होगा।
विज्ञापन

इससे आमजन को सुविधा होगी। उनका जीवनस्तर सुधरेगा। विकास होने से उनकी समस्याएं कम होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें