रामायण पाठ में शामिल नगर विधायक रत्नाकर मिश्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व अन्य, सूचना विभाग
- नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में श्री वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन
मिर्जापुर। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार को श्री वाल्मीकि रामायण का पाठ किया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार इसमें सम्मिलित हुए। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को नमन किया। कहा कि रामायण जीवन को सही दिशा देने वाला ग्रंथ है।
नगर विधायक ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी महान रचना रामायण से मिलने वाली प्रेरणाओं को स्मरण किया। महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक परंपरा का महान स्तंभ बताते हुए आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर एसडीएम जूही प्रसाद, राजेश अग्रवाल, विजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली।