फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टोल प्लाजा हटने से जनता को होगा लाभ

विज्ञापन
टोल प्लाजा बंद करने को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, स्रोत संवाद
विज्ञापन
- मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और वाराणसी के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए प्रदर्शन में
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को अहरौरा और अष्टभुजा टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। सातवें दिन मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना और वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल भी प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार को मिर्जापुर के अहरौरा और अष्टभुजा के टोल प्लाजा को समाप्त करना होगा। जिससे वहां के आसपास की जनता को बहुत फायदा होगा। दूर से जो लोग विंध्याचल दर्शन करने आते हैं, उनको भी त्रिकोण करने में फायदा होगा। वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और शिक्षक संघ के कांग्रेस प्रत्याशी संजय राय प्रियदर्शी ने कहा कि जनहित के मुद्दे को सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए नहीं तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यहां जो प्रदर्शन चल रहा है। यह जनहित का मुद्दा है इसको सरकार को मानना होगा। संचालन कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ने किया। धरना स्थल पर ही पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बाबू भाई, शिव शंकर चौबे, गुलाब चंद्र पांडेय, घनश्याम सिंह, राजधर दुबे, सुनील राय, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें