फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छत पर सो रहा युुवक नीचे गिरा, सुबह मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संगम लाल केसरवानी के सोनू केसरवानी (30) की रविवार की रात छत पर सोते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों को सोमवार को घर के पीछे वह मृत अवस्था में मिला। रात को अगर जानकारी मिलती तो इलाज पर जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

लालगंज कस्बा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संगम लाल के पांच बेटों में चौथे नंबर के सोनू (30) रात में परिवार के साथ घर में सोया था। गर्मी लगने पर छत पर चला गया। जहां सोते समय नीचे गिर गया। परिजनों को सुबह घर के पीछे मृत अवस्था में मिला। मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिता संगम ने बताया कि रात में छत पर सोने के लिए गए हुए थे। परिवार के सभी सदस्य रात में सो गए। किसी को पता ही नहीं चला। सोनू की शादी हो गई थी। उसे एक 11 माह की बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें