फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगाें को लेकर धरना 14 वें दिन जारी

Fri, 10 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
फतहां स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
 प्रांतीय सिंचाई नियमित कार्यप्रभारित दैनिक श्रमिक महापरिषद की ओर से 10 सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक धरना गुरुवार को 14 वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


फतहां स्थित अधिशासी अभियंता सिरसी बांध प्रखंड व अधिशासी अभियंता नहर प्रखंड कार्यालय के समक्ष कर्मचारियाें ने विभिन्न मांगाें को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।


सभा की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जनपद सचिव लाल बचन पांडेय ने कहा कि अधिकारियाें के संवादहीन दृष्टिकोण के कारण ही कर्मचारी समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संघ के मंडल अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने संघ आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष कृपाशंकर तिवारी, संजय पांडेय, अशोक गुप्त, मूलचंद्र पाल, गौरीशंकर आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें