फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लौटी गाजी मियां की बारात

Tue, 12 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकापुर मुहल्ले से सोमवार की भोर में गाजी मियां की बारात धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन


 गाजे बाजे के साथ निकाली  गई बारात में लोग झूमते-नाचते इमामबाड़ा स्थित गाजी मियां के मजार पर पहुंचा।
परंपरा के अनुसार बारात पहुंचने के बाद बगैर शादी कराए ही लौट गई, जिससे बारातियों में मायूसी छा गई।

इसके पूर्व रविवार की सांयकाल से देर रात तक गाजी मियां के मजार परिसर में लगे मेले में जाइरीनाें की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगमग रोशनी से नहाया मेला क्षेत्र की छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में खानपान की तमाम दूकानों के साथ ही पकौड़ी, पराठा, बिस्किट, बिरयानी आदि की  दूकानाें पर ग्राहक डटे रहे, वहीं बच्चों ने झूला झूल कर मेले  का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


  मेले में उमड़ी भीड़ के   चलते इमामबाड़ा से पुतलीघर मार्ग तक जाम  की स्थिति बनी  रही, जिससे यात्रीगण परेशान दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें