फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लालगंज, मड़िहान और हलिया के गांवों में भूजल में आयरन-आर्सेनिक की समस्या

विज्ञापन
लालगंज के खजुरी गांव में बाल्टी में रखा हैंडपंप का पानी, संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
- 50 हजार से अधिक ग्रामीणों के प्रभावित होने का दावा
विज्ञापन

- हैंडपंप का पानी कुछ देर रखने पर बदल रहा रंग, जांच रिपोर्ट का इंतजार
मिर्जापुर। जिले के लालगंज, मड़िहान, हलिया और कोन विकासखंड की कई पंचायतों में भूजल में आयरन और आर्सेनिक की समस्या सामने आ रही है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप से पानी भरकर बाल्टी में रखने पर कुछ समय बाद रंग बदल जाता है। कुछ जगह पानी के ऊपर सफेद परत जमने और तेल जैसी परत दिखाई देने की भी शिकायतें सामने आई हैं। तीन ब्लॉकों में करीब 50 हजार से अधिक ग्रामीण प्रभावित हैं।
लालगंज के खजुरी, लालीमाटी, मानिकपुर, मिश्रपुर, तुलसी और तुर्कहा ग्राम पंचायतों में पानी रखने पर लाल हो जाने की शिकायतें आई हैं। वहीं, लालगंज बाजार में हैंडपंप का पानी रखने पर उसके बदबूदार और सफेद हो जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे लालगंज क्षेत्र में कम या ज्यादा यह समस्या है। हलिया के कोरावल क्षेत्र के करीब 12 गांवों में भी ऐसी ही समस्या होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

खजुरी निवासी सामला पटेल और डंगर लंबू ने बताया कि हैंडपंप से निकलने वाला पानी शुरुआत में साफ दिखाई देता है, लेकिन बाल्टी में कुछ देर रखने पर लाल हो जाता है। रातभर रखने पर पानी पर सफेद परत जम जाती है और बाल्टी भी लाल पड़ जाती है। सूर्य लाल ने भी पानी का रंग बदलने की समस्या बताई। अरू गिरी ने बताया कि पानी लाल होने से बच्चों के इस्तेमाल को लेकर चिंता बनी रहती है। एडीओ पंचायत अजय शंकर ने बताया कि कई गांवों में समस्याएं आ रही हैं। एक वर्ष पहले पानी की जांच कराई गई थी, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।
पीजी कॉलेज के एक हजार विद्यार्थियों को पेयजल संकट
लालगंज। खजुरी और लालीमाटी गांव में हैंडपंप का पानी लाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। लालीमाटी स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में भी यही समस्या है। कॉलेज में बोर से निकलने वाला पानी लाल हो जाता है। यहां करीब एक हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कॉलेज की छात्रा मनीषा ने बताया कि पेयजल के लिए आरओ मशीन लगी है, लेकिन वह बिजली रहने पर ही चलती है। बिजली कटने पर विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

मड़िहान के कई गांवों में पानी की समस्या
मड़िहान। तहसील क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में हैंडपंप का पानी बाल्टी में रखने पर सफेद हो जाता है और उसके ऊपर हल्की तेल जैसी परत तैरने लगती है। बेला, सुगापाख, मड़िहान, कलवारी के कुछ क्षेत्रों और पटेहरा की कुछ ग्राम पंचायतों में ऐसी समस्या बताई जा रही है। पानी की जांच कराने की मांग की गई है। अमोई बस्ती निवासी महेश सोनकर ने बताया कि देर शाम बाल्टी में पानी भरकर रखने के बाद सुबह देखने पर उसके ऊपर तेल जैसी चिकनी परत जमी होती है और पानी का रंग पूरी तरह लाल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती के हैंडपंपों का भी यही हाल है। हैंडपंप से निकलते समय पानी साफ दिखाई देता है, लेकिन कुछ देर रखने पर उसमें आयरन की मात्रा साफ दिखने लगती है। पानी का स्वाद कसैला और बदबूदार हो जाता है।

लालगंज के खजुरी गांव में बाल्टी में रखा हैंडपंप का पानी, संवाद- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें