फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाजियों की दुआ सभी के लिए सर्वोपरि

विज्ञापन
रतनगंज ​स्थित एक होटल में हाजी सम्मान समारोह में उप​स्थित हाजी, संवाद
विज्ञापन
- विंध्याचल मंडल के 50 हाजियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित होटल में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माइनॉरिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से वर्ष 2026 में हज यात्रा पूरी कर वतन लौटे 50 हाजियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भदोही विधायक जाहिद बेग ने हज यात्रा कर लौटे हाजियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रत्येक हज यात्री को ''मां के नाम एक पेड़'' कार्यक्रम के तहत एक-एक छायादार एवं फलदार पौधा दिया। हाजियों की दुआ हम सभी के लिए सर्वोपरि है। कहा कि आज शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य होनी चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि भारतगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद आमीर ने हाजियों को अल्लाह पाक का मेहमान बताते हुए कहा कि उनकी दुआ की आज समाज को सख्त जरूरत है। कार्यक्रम में मिर्जापुर के साथ भदोही और सोनभद्र जनपद के हाजियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम को मोहम्मद परवेज खां, वसीम अहमद, मौलाना नजम अली, मौलाना नौशाद आलम, हाफिज फरीद शाबरी, आजाद खां बापू, आमनुउल्ला अंसारी, सोनावर खां, नेमत खां (गुड्डू), बदरूदीन हाशमी और अरशद खां आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष आफाक अहमद ने की, जबकि संचालन मो. अशफाक खाँ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें