फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवाओं का शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक विकास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी पार्क स्थित साईं मंडपम में युवा भारत उत्तर प्रदेश की ओर से राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें हरिद्वार से आए योग गुरु स्वामी रामदेव के शिष्य एवं केंद्रीय प्रभारी रामाशीष ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और राज्य कार्यकारिणी की टीम के साथ बैठक की। केंद्रीय प्रभारी रामाशीष ने कहा कि युवा भारत युवाओं को निर्णय लेने और नए नेतृत्व की क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। देश में लाखों युवाओं का जीवन बिखरा हुआ है। युवा नशे और दुर्व्यसनों का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। ऐसे युवाओं को योग, प्राणायाम और आयुर्वेद से जोड़कर उनका शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास करना जरूरी है।
विज्ञापन

राज्य प्रभारी योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श और प्रत्येक जिले में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाना है।
अश्वनी कुमार पांडेय ने कहा कि प्रत्येक जिले और राज्य स्तर पर ऊर्जावान, समर्पित एवं सेवाभावी युवाओं को जिम्मेदारी देना जरूरी है, जो योग, सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्य को नई गति दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर योग गुरु योगी भोलानाथ, जिला प्रभारी प्रवीण मौर्य, सुरेश यादव, सोमेश्वरपति त्रिपाठी, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें