फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: श्रीराम के राजगद्दी पर बैठते हुए जयकारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
चुनार की रामलीला में श्रीराम के राज्याभिषेक लीला मंचन का दृश्य। संवाद। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
- भजन संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर लीला प्रेमियों का मन मोहा
विज्ञापन


चुनार। नगर में श्रीराघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में 21 दिवसीय रामलीला मंचन के 20वें दिन बृहस्पतिवार की रात श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। श्रीराम के गद्दी पर बैठते ही जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

भगवान के अयोध्या वापसी के प्रतीक स्वरूप रामलीला मंच को झालर बत्ती, फूल मालाओं से सजाया गया था। लीला मंच पर सुसज्जित सिंहासन पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, माता जानकी और हनुमान जी के साथ विराजमान हुए। परंपरा है कि राज पुरोहित गुरू वशिष्ठ ने प्रभु श्री राम को तिलक लगाकर उनका राज्याभिषेक किया। अयोध्या नगर निवासी के रूप में समिति के बचाऊ लाल सेठ, संजय साहू, अमित गुप्ता, महेन्द्र साहू, चंद्रहास गुप्ता, पवन जायसवाल, अविनाश अग्रवाल, रामआसरे दास, ब्रह्मानंद कुशवाहा, गोबिंद जायसवाल, सौरभ पुजारी, प्रदीप रस्तोगी, बृजनंदन कुशवाहा, लक्ष्मी गुप्ता, श्याम सुन्दर शाह, सुनील पेंटर व नगर के गंगाराम, अनिल गुप्ता, अनिल सेठ, अशोक चक्रवाल, अंशुमान साहनी आदि ने तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।राज्याभिषेक लीला मंचन में समर्थ वैद्य (राम), अश्विनी दूबे (लक्ष्मण), वाचस्पति त्रिपाठी (भरत), लक्ष्य पुजारी (शत्रुध्न) आदर्श मिश्रा (सीता), रमाशंकर पांडेय (हनुमान) व समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने (गुरु वशिष्ठ) के पात्र स्वरूप अभिनय किया। अभिषेक के उपलक्ष्य में मंच पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायक धीरज तिवारी, गायिका पिंकी मिश्रा वाराणसी एवं आकाशवाणी कलाकार सजल ठाकुर प्रयागराज ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर लीला प्रेमियों का मन मोह लिया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें