जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर मंगलवार को गरीब सामना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आठ सूत्री मांग पत्र सीएमओ को सौंपा गया।
कहा कि जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलाली, चिकित्सकों द्वारा वसूली को तत्काल बंद किया जाए। अस्पताल में डाक्टरों, नर्सों, कर्मचारियाें की कमी को एक माह के अंदर पूरा किया जाए। एंबुलेंस और जनरेटर के नाम पर डीजल चोरी समाप्त कर अस्पताल में 24 घंटे पंखा चलाया जाए। इस दौरान इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख निजामुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली सागर, विष्णु महाराज, शफीक अहमद, आलोक मौर्य, शीला देवी, सरोजा, राजाराम, कैलाश, हरि प्रसाद, मुन्नी बेगम आदि मौजूद रहे।