फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख से एक लड़ाऊं तबै गोविंद सिंह नाम...

Wed, 15 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार  को वैशाखी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में मत्था टेकने के लिए लोगाें का तांता लगा रहा। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के साथ ही आयोजित अटूट लंगर में सिख समाज के साथ ही अन्य समाज के भी लोगाें ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारे की फूलाें से की गई सजावट देखते  बन रही थी।
गुरुद्वारा में 11 अप्रैल से चल रहे अखंड पाठ का समापन मंगलवार को हुआ। तत्पश्चात् गुरुद्वारे के हजूरी रागी जत्था ज्ञानी परमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ शबद-कीर्तन किया। उन्होंने-सवा लाख से एक लड़ाऊं, तबै गोविंद सिंह नाम कहाऊं..तथा वाह वाह गोविंद सिंह आपे गुरु चेला..सहित कई अन्य कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुद्वारे के सचिव सुरजीत सिंह माेंगा एवं भूपेंद्र सिंह डंग ने वैशाखी पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी जीवन भर अत्याचार व अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों के बीच सरोपा भेंट किया गया। इस अवसर पर आयोजित अटूट लंगर के दौरान लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



 कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से  जितेंद्र सिंह सोखी, अमरीक सिंह, करमजीत सिंह सरना, जसवीर सिंह मोंगा, अवनीत सिंह, इंदरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह चंडोक, रविंद्र सिंह सलूला, राज सिंह माेंगा, दलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, चंद्र प्रकाश वासन, गुरमीत सिंह डंग आदि सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें