फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोद- विवाद के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मंगलवार को लैंगिक भेदभाव एवं जेंडर संवेदीकरण पर कार्यशाला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ईशिता शुक्ला ने प्रथम, प्रियरंजन कुमार ने द्वितीय व आयुषी मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यशाला का मंडलायुक्त ने शुभारंभ किया। कार्यशाला में अपर आयुक्त सह सीएमओ, मंडल अपर निदेशक स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर/सोनभद्र के साथ प्राइवेट महिला चिकित्सक/ सोनोलाजिस्ट एवं अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे। मंडलीय पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. ओपी सिंह ने जेंडर संवेदीकरण विषयवस्तु पर मौलिक जानकारी देते हुये पीसीपीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु और सामाजिक जन जागरूकता पर बात रखकर जोर दिया। बेटी और बेटे को समान स्थान देने हेतु समाज की संकीर्ण मानसिकता से बाहर आने की जरूरत पर प्रकाश डाला। मंडलायुक्त ने सभी वाद विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरपी पांडेय द्वारा किया गया सभा संचालन डा. शालिनी सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें