मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर का 64वां पद ग्रहण समारोह शनिवार को देर शाम एक स्मृति भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशांक टंडन को पूर्व अध्यक्ष आयुष सराफ ने कॉलर पिन प्रदान कर पद भार ग्रहण कराया। इसी तरह नव निर्वाचित सचिव अभिषेक पांडेय को पूर्व सचिव गोकुल अग्रवाल ने दायित्व ग्रहण कराया।
इससे पहले मुख्य अतिथि सतपाल गुलाटी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 64 साल पुराने रोटरी क्लब मिर्जापुर मंडल में एक अलग स्थान है। रोटरी क्लब की तरफ से चार हजार गरीबों को नि: शुल्क लेंस प्रदान किए गए हैं। उन्होंने क्लब में महिलाओं को सदस्य बनाने पर जोर दिया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी मुकेश अग्रवाल, शैलेंद्र कटारे, अनुराग त्रिपाठी तथा रवि जैन को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिशिर अग्रवाल, कुलदीप खंडेवाल, श्याम बिहारी, पुष्पेंद्र गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।